ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले मेंं बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जिला अदालत ने मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में सौंप दिया। …और पढ़ें

HighLights
- ट्विशा शर्मा केस में समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में भेजा गया
- डिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश कर एजेंसी ने लिया रिमांड
- अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जिला अदालत ने मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में सौंप दिया। इससे पहले जांच एजेंसी समर्थ को भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई ने आरोपित को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी CBI
डिजीटल दस्तावेजों की जांच होगी
जांच को मजबूत करने के लिए सीबीआई पहले ही स्थानीय पुलिस से समर्थ सिंह का मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुकी है। एजेंसी अब इन डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार जांच के अगले चरण में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। एजेंसी दोनों के बयानों में विरोधाभास तलाशकर ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
