जब पार्षद महेश राजपूत से बात की तो उनका कहना है कि ये वीडियो में मैंं नही हूं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( एआई) की मदद से मेरा चेहरा जोड़कर बदनाम करने का …और पढ़ें

HighLights
- वीडियाे अपने साथियों से करते दिख रहे हैं चर्चा
- स्पष्ट नहीं कि सरकारी परिसर में पी रहे या निजी में।
- पार्षद महेश राजपूत बोले- वीडियो में मैंं नहीं हूं
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भाजपा के एक वरिष्ठ पार्षद के बीयर पीने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया में तेजी से बहुप्रसारित हो रहा है।
जमकर ट्रोल भी किया
भाजपा पार्षद बीयर पीते हुए अपने साथियों से चर्चा करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वे पी कहां रहे हैं
दरअसल ये वीडियाे पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतरगत आने वाले सुभाषचंद्र बोस वार्ड से भाजपा पार्षद महेश राजपूत का है। जो एक मकान में अपने साथियों के साथ बीयर की बाटल से बीयर पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वे सरकारी परिसर में बीयर पी रहे या निजी परिसर में।
चरित्र हनन करने की साजिश निरूपित
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर ट्रोल भी हो रहा है। कुछ लाेग इसे कदाचरण बता रहे तो कुछ निजी लाइफ यानि नीचता का हनन और कुछ इसे पार्षद का चरित्र हनन करने की साजिश निरूपित कर रहे हैं।
पार्षद महेश राजपूत बोले- वीडियो में मैंं नहीं हूं
इस संबंध में जब पार्षद महेश राजपूत से बात की तो उनका कहना है कि ये वीडियो में मैंं नहीं हूं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( एआई) की मदद से मेरा चेहरा जोड़कर बदनाम करने का राजनीतिक षड़यंत्र किया जा रहा है।
