पुलिस आरोपित के हुलिए और संभावित मार्गों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

HighLights
- विरोध पर पीटकर मोबाइल छीना
- पनागर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
- ऑटो चालक की तलाश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में गौरघाट जाने के लिए निकली महिला के साथ आटो चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपित चालक ने महिला को गौरीघाट छोड़ने का भरोसा दिलाकर ऑटो में बैठाया।
मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया
रास्ता बदलकर उसे नेशनल हाईवे पर एक सूनसान स्थान पर ले गया। वहां विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और दुष्कर्म करने के बाद उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पैदल जा रही महिला को ऑटो में बैठाया
पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला गौरीघाट जाने के लिए निकली थी। वह पैदल परियट क्षेत्र में मंटा डेयरी के पास पहुंची थी। इसी दौरान वहां ऑटो लेकर पहुंचे चालक ने उससे गंतव्य के बारे में पूछा।
चालक ने भी उसी दिशा में जाने की बात कह
महिला ने गौरीघाट जाने की बात कही तो चालक ने भी उसी दिशा में जाने की बात कहते हुए उसे ऑटो में बैठा लिया। कुछ दूरी तक ऑटो सामान्य मार्ग से चला, लेकिन करोंदा नाला पहुंचने के बाद चालक ने वाहन को बाइपास होते हुए नेशनल हाईवे की ओर मोड़ दिया।
जल्दी पहुंचाने का बहाना कर बदला रास्ता
महिला ने रास्ता बदलने का कारण पूछा तो चालक ने नेशनल हाईवे से जल्दी गौरीघाट पहुंचाने की बात कही। महिला उसके झांसे में आ गई। पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे पर पहुंचने के बाद चालक ने ऑटो को कटनी की ओर मोड़ दिया और सुनसान इलाके में रोक दिया।
विरोध पर की मारपीट, मोबाइल लेकर भागा
आरोप है कि चालक ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित महिला का मोबाइल फोन लेकर ऑटो सहित मौके से फरार हो गया।
शिकायत पर पनागर पुलिस ने प्रकरण दर्ज
महिला की शिकायत पर पनागर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित के हुलिए और संभावित मार्गों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर बनाया वीडियो; पांच आरोपित गिरफ्तार
