पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दुर्गंध आई। महिला मृत अवस्था में मिली। एफएसएल और डाग स्क्वाड को बुलाया गया। जांच, फिंगर प्रिंट एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित करन …और पढ़ें

HighLights
- विषाक्त पदार्थ के सेवन के उपयोग की आशंका है।
- बिना आईडी कमरा देने पर होटल प्रबंधन जांच के घेरे में
- मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। धनवंतरि चौक स्थित होटल रिलेक्स इन में शुक्रवार को महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
होटल संचालक की भूमिका
महिला का शव जिस कमरे में मिला है वहां से शराब की बोतल भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने महिला को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराया था, जिसके बाद होटल संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिला
घटना होटल के कमरा नंबर नौ की है। शुक्रवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई।
दरवाजा खुलवाया तो दुर्गंध आई
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दुर्गंध आई। महिला मृत अवस्था में मिली। एफएसएल और डाग स्क्वाड को बुलाया गया। जांच, फिंगर प्रिंट एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित करने के बाद कमरे को सील कर दिया गया है।
हत्या की आशंका, जांच जारी
पुलिस ने कमरा खुलवाया तो महिला का शव बिस्तर पर उल्टा पड़ा था। महिला के नाक और गुप्तांग से खून निकल रहा था। बिस्तर पर भी खून के धब्बे मिले है। शव नीला मिला, जिससे किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन के उपयोग की आशंका है।
महिला के साथ आया व्यक्ति गायब
आशंका है कि महिला की हत्या की गई है। जांच में पता चला है कि महिला विधवा थी। उसका एक पुत्र और पुत्री है। पुत्री का विवाह हो चुका है। पुत्र नाबालिग है। महिला के साथ आया व्यक्ति घटना के बाद से गायब है।
महिला के साथ आया व्यक्ति गायब
महिला बुधवार की रात को आठ बजे होटल पहुंची। उसके साथ दमोह जिले का निवासी मुत्थु नाम का व्यक्ति था। दोनों पति-पत्नी बताकर होटल में ठहरे थे। गुरुवार तक दोनों साथ थे, लेकिन शुक्रवार को जब कमरा खोला गया तो महिला अकेले थी। घटना के बाद से उसका साथी गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
