कार्यक्रम का उद्देश्य जबलपुर में उपलब्ध विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों, विशेष रूप से सीजीएचएस लाभार्थियों तक पहुंचाना था। …और पढ़ें

HighLights
- आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का ले सकते हैं लाभ
- चिकित्सा सेवाओं का निरंतर विकास हुआ
- सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए एक विशेष काउंटर स्थापित
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल में सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सीजीएचएस बेनिफिसियरीज के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उच्च दक्षता वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध
संवाद के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से बताया गया कि सीजीएचएस के मरीज किस प्रकार इन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। बड़ेरिया ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन डा. सौरभ बड़ेरिया ने कहा कि 20 वर्षों में जबलपुर सहित महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं का निरंतर विकास किया गया है। अब यहां उच्च दक्षता वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है, जो जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक कर रही है।
महानगरों का रुख करना पड़ता था
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों ने अपनी समस्याएं और जिज्ञासाएं प्रश्नों के माध्यम से रखीं, जिनका संतोषजनक समाधान डा. बड़ेरिया द्वारा किया गया। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि पूर्व में कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए नागपुर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद अथवा दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था।
स्थानीय स्तर पर सुविधा से मरीजों को बड़ी राहत
अब इन सुविधाओं के स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए एक विशेष काउंटर स्थापित किया जाए, जहां उन्हें पारदर्शी रूप से सभी सुविधाओं की जानकारी दी जा सके।
कार्यक्रम में रही इनकी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन डायरेक्टर डा. सुनील मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र, सेक्रेटरी वीएन कमलाकर, पूर्व डीआईजी इंटेलिजेंस एसके चौबे, वरिष्ठ सदस्य एसपी दत्ता, एड पिल्लई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन डायरेक्टर डा. शोभित बड़ेरिया द्वारा किया गया।
