मदन महल अंडर ब्रिज पानी से लबालब हो गया। आम दिनों में यह सड़क होती है लेकिन बारिश होते ही यह मार्ग नाले के पानी से लबालब हो जाता है। …और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग का अलर्ट, प्री-मानसून गतिविधियां हुईं तेज
- वाहन को पुलिया पार करने का प्रयास कर रहा था
- काफी मशक्कत के बाद भी वाहन नहीं निकला
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू कई बार बोल चुके हैं कि यह सड़क चलने के लिए बनवाई गई थी लेकिन बारिश में पुलिया नाले में बदल जाती है क्योंकि पानी की निकासी इसी मार्ग से होती है।
क्रेन की मदद लेकर वाहन बाहर निकालना पड़ा
बारिश के दौरान ही मदन महल की ओर से एक कार चालक ने वाहन को पुलिया पार करने का प्रयास किया लेकिन वाहन निकल नहीं सका। काफी मशक्कत के बाद भी जब वाहन नहीं निकला तो क्रेन की मदद लेकर वाहन बाहर निकालना पड़ा।
तेज हवा, बिजली गिरने और बारिश की संभावना
प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हो रही हैं। मंगलवार शाम चली तेज हवाओं और हुई वर्षा ने मानसून की दस्तक का एहसास करा दिया था। हालांकि बुधवार को सुबह से तेज धूप और उमस के बीच दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं हो सकी।
कई स्थानों पर बारिश या बौछारें पड़ेंगी
अब मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम के और अधिक बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और कई स्थानों पर बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।
अगले चार से पांच दिनों में परिस्थितियां अनुकूल
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, संपूर्ण सिक्किम तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। अगले चार से पांच दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
