पारदर्शी कार्यशैली, संगठनात्मक अनुभव और अधिवक्ताओं से सीधे संपर्क को उनकी ताकत माना जाता है। सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता तथा अधिवक्ताओं और उनके परि…और पढ़ें

HighLights
- मतगणना के 19वें दिन तक कुल 122 प्रत्याशी
- 89 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका है
- निर्धारित कोटा पार करने के बाद निर्वाचित
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना में जबलपुर के अधिवक्ता आरके सिंह सैनी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए निर्धारित कोटा पार कर लिया है। एलिमिनेशन राउंड के 19 वें दिन सैनी के कोटा पार करते निर्वाचित हो गए। उनके साथ इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना और विवेक सिंह भी निर्धारित कोटा पार करने के बाद निर्वाचित माने गए हैं।
स्टेट बार में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल
आरके सिंह सैनी का बार राजनीति और अधिवक्ता संगठनों में लंबा अनुभव रहा है। वे एमपी स्टेट बार काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। इसके साथ ही वे पांच बार जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर के अध्यक्ष भी रहे हैं। स्टेट बार में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई।
अधिवक्ताओं के विश्वास की जीत है
वे अनुशासन समिति के अध्यक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं। सैनी की पहचान अधिवक्ताओं के हितों के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले नेता के रूप में रही है। मतगणना के दौरान निर्धारित कोटा पार कर सैनी ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई। समर्थकों के अनुसार यह सफलता केवल व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि उन अधिवक्ताओं के विश्वास की जीत है, जिन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया।
स्टेट बार चुनाव की मतगणना ने नया चरण पूरा
सैनी के साथ निर्वाचित अन्य प्रत्याशियों में राकेश सिंह भदौरिया और अखिलेश कुमार सक्सेना इंदौर से हैं, जबकि विवेक सिंह भी इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन चार प्रत्याशियों के निर्वाचित होने के साथ ही स्टेट बार चुनाव की मतगणना ने नया चरण पूरा कर लिया है।
अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका
सैनी ने अधिवक्ताओं की पुरानी लंबित समस्याओं के समाधान, निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था तथा सभी अधिवक्ताओं के लिए सुलभ कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देने की बात कही है। डिजिटल और पारदर्शी सिस्टम को मजबूत करने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
89 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका
मतगणना के 19वें दिन तक कुल 122 प्रत्याशियों में से 89 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका है। वहीं पुरुष प्रत्याशियों में संदीप मेहता, नित्यानंद मिश्रा, हितोषी जय हार्डिया, नरेन्द्र कुमार जैन और गौरव मिश्रा बढ़त बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- बालाघाट में पदस्थ कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के पास मिली आय से अधिक 11 करोड़ की संपत्ति
