इन दिनों छिंदवाड़ा जिले के चौसरा में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाए जाने की प्रक्रिया चर्चा में है। …और पढ़ें
_m.webp)
HighLights
- चौसरा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर बयानबाजी तेज
- राकेश सिंह बोले- कमल नाथ की चर्चा की जानकारी नहीं
- प्रोजेक्ट को लेकर राजनीतिक श्रेय की चर्चा शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। इन दिनों छिंदवाड़ा जिले के चौसरा में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाए जाने की प्रक्रिया चर्चा में है। हफ्ता भर पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक बयान जारी किया था, जिसके मुताबिक इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी मुख्यमंत्री मोहन यादव और गौतम अडाणी से चर्चा हुई थी।
मंत्री ने क्या कहा
इसे लेकर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी और छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि उनको नहीं पता कि कमल नाथ की किससे क्या बात हुई है और उस चर्चा का सार क्या है। प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि अभी तक उनके पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
कमल नाथ के बयान पर प्रतिक्रिया
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेने छिंदवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। यद्यपि उन्होंने कमल नाथ के बयान को खारिज नहीं किया, लेकिन उनके बयान को कमतर जताने का प्रयास जरूर किया।
कमल नाथ का बयान काफी महत्वपूर्ण
कमल नाथ का बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राकेश सिंह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में उनको इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कहना परस्पर श्रेय लेने के प्रयास की ओर इशारा करता है।
