पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शरीर पर चोट के निशान मिले। पिता का कहना है पड़ोसी ने उसे पीटा था। …और पढ़ें

HighLights
- खेलते-खेलते पड़ोसी के घर से चुराए थे गहने और रुपये
- पूछताछ के बाद सुबह घर में मिली लाश
- बच्ची के शरीर पर मिले चोटों के निशान, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के पुरानी छावनी इलाके के आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बच्ची ने खेलते-खेलते पड़ोसी के घर से रुपए और कुछ गहने चोरी कर लिए थे। इसके बाद बच्ची से पड़ोसी ने पूछताछ की तो चोरी के गहने बता दिए। सुबह बच्ची मृत अवस्था में अपने ही घर पर मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं।
पिता का आरोप है- बच्ची को बेरहमी से पड़ोसी ने पीटा था। फिलहाल पुलिस ने पड़ोसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। इस मामले में बच्ची की हत्या तो स्पष्ट है, लेकिन पुलिस पड़ोसी और पिता के बीच उलझी हुई है।
बच्ची के घर के आसपास लगी भीड़। वीडियाेग्रेब
मां का हो चुका है निधन, दो भाई-बहन और हैं
पुरानी छावनी की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची की मां का निधन हो चुका है। उसके दो भाई-बहन और हैं। बच्ची आसपास के बच्चों के साथ खेल रही थी। पड़ोसी में रहने वाले आमीन खान के घर कोई नहीं था। बच्ची अंदर घुस गई। उसने रुपए और गहने चोरी कर लिए। गुल्लक में रखे रुपए चोरी कर लिए। जब आमीन खान घर पहुंचा तब चोरी होने का पता लगा।
पड़ोसियों से पूछा तो पता लगा कि आठ वर्षीय बच्ची ताले पर लटक रही थी। उसे ढूंढ़ा तो दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीती मिली। उससे पड़ोसी ने पूछा तो उसने सबकुछ बता दिया। गहने भी बता दिए कहा रखे हैं। फिर पड़ोसी ने पिता को बताया। सुबह बच्ची मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पिता ने पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शरीर पर चोट के निशान मिले। पिता का कहना है पड़ोसी ने उसे पीटा था।
आसपास वाले बोले- पीटा नहीं था, पिता से भी पूछताछ: पुलिस ने जब आसपास वालों से पूछा तो सामने आया कि आमीन ने बच्ची को पीटा नहीं था। अब इस मामले में पुलिस उलझ गई है। पिता से भी पूछताछ चल रही है।
बच्ची की हत्या हुई है। चोरी करने पर पड़ोसी ने पूछताछ की थी। पिता का कहना है- उसने पीटा भी था। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पड़ताल जारी है। – डा.संतोष यादव थाना प्रभारी, पुरानी छावनी
