त्विषा शर्मा केस में आरोपित पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत अवधि 14 जुलाई तक बढ़ी।

HighLights
- पेशी के बाद पूर्व जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ी
- डिजिटल सबूत जुटाने के लिए लैपटॉप अनलॉक कराने की तैयारी
- अब पासवर्ड और वॉइस सैंपल के जरिए राज खोलेगी सीबीआई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विशेष न्यायालय ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरीबाला सिंह और उनके अधिवक्ता पुत्र समर्थ सिंह की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में एक याचिका प्रस्तुत कर दोनों के आवाज के नमूने (वॉयस सैंपल) लेने तथा समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी।
वॉयस सैंपल और लैपटॉप पासवर्ड की याचिका पर 3 जुलाई को सुनवाई
इस याचिका पर अदालत ने 3 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की है। वहीं, मामले की अगली नियमित सुनवाई 14 जुलाई को होगी। सीबीआई मामले की जांच से जुड़े डिजिटल, तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में लगी हुई है। साथ ही सीबीआइ ने कहा कि अभी दिल्ली एम्स से उन्हें दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
खबर अपडेट की जा रही है…
