अधिकारियों ने बताया कि सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और जंगल के वातावरण में अच्छी तरह से ढल रहे हैं। …और पढ़ें

HighLights
- इन चीतों को छोड़े जाने के बाद खुले जंगल में चीतों की संख्या 16 हो गई
- खुले आसमान के नीचे आजाद हुईं दो और मादा चीता
- कूनो में अब भरेंगे फर्राटा
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जिले के कूनो नेशनल पार्क में शुक्रवार को 2 और चीतों को खुले जंगल में आजाद किया गया। ये दोनों मादा चीता बोत्सवाना से लाई गए 9 चीतों में से एक है, जो अब खुले जंगल में फर्राटा भरकर जानवरों का शिकार कर सकेंगे। खुली हवा में सांस ले सकेंगे। इन चीतों को छोडे जाने के बाद खुले जंगल में चीतों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
विशेष फील्ड टीमें तैनात
गुरुवार को छोड़े गए चीतों की जानकारी चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी है। प्रेस रिलीज में उन्होंने लिखा है कि दोनों मादा चीतों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जंगल में छोड़ा गया है।
उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए एडवांस रेडियो टेलीमेट्री सिस्टम और विशेष फील्ड टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और जंगल के वातावरण में अच्छी तरह से ढल रहे हैं। यहां बता दें कि इन चीतों की तरह ही अन्य चीतों को भी बाड़े से खुले जंगल में निर्धारित प्रक्रिया के तहत छोड़ा जाएगा।
