मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक स…और पढ़ें

HighLights
- 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित हुए 2,148 करोड़ रुपये
- मासिक 1,500 रुपये के साथ रक्षाबंधन के 250 रुपये अतिरिक्त
- योजना में अब तक 63,248 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। इसमें प्रतिमाह मिलने वाले 1,500 रुपये के अतिरिक्त 250 रुपये रक्षाबंधन के लिए विशेष रूप से दिए जाएंगे।
लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त और रक्षाबंधन का विशेष उपहार
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही के हिसाब से 1,835.46 करोड़ रुपये अंतरित होंगे। रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही के मान से 312.83 करोड़ रुपये अतिरिक्त अंतरित किए जाएंगे।
