इंदौर में देर रात तीन बजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर थर्ड ईयर के छात्र अमन पटेल ने जान दे दी। अभी खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो पाया है …और पढ़ें

HighLights
- मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है
- पुलिस साथी छात्रों से कर रही है पूछताछ
- छात्र के मोबाइल की जांच भी की जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात करीब तीन बजे की है। छात्र का नाम अमन पटेल (28 वर्ष) है, वह थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। मूलत: वह जबलपुर का रहने वाला है।
घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया, सूचना मिलने के बाद संयोगितागंज पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल की मर्च्युरी में भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
हॉस्टल में अमन के साथ रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल की जांच भी की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
