पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की इंदौर-बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को आगामी जुलाई महीने के विभिन्न दिनों में निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

HighLights
- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेंटेनेंस कार्य
- रतलाम मंडल की इंदौर और बरेली ट्रेनें निरस्त
- पीआरओ मुकेश कुमार ने दी इसकी जानकारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बरेली यार्ड में होने वाले निर्माण कार्य (प्रस्तावित ब्लॉक) के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की इंदौर-बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को आगामी जुलाई महीने के विभिन्न दिनों में निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
इंदौर से चलने वाली यह ट्रेन रहेगी रद्द
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, इंदौर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से पूरी तरह निरस्त रहेगी। यह ट्रेन 9, 16, 23 और 30 जुलाई को इंदौर से नहीं चलेगी।
