रेलवे के इस फैसले का लाभ भोपाल, इटारसी, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम, बीना और हरदा सहित भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। खासकर मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, श्रीगंगानगर, ऋषिकेश, रीवा और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा लागत कम हो जाएगी।
इन ट्रेनों को किया गया रेगुलर
रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–रीवा, बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर, हुबली–योग नगरी ऋषिकेश, काचीगुड़ा–श्रीगंगानगर और हैदराबाद–जयपुर रूट पर चलने वाली कुल 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल किया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती हैं।
नियमित यात्रियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और बार-बार यात्रा करने वाले यात्री इस फैसले से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। कई यात्री हर महीने इन रूटों पर यात्रा करते हैं। ऐसे में सालभर के हिसाब से उनकी यात्रा लागत में बड़ा अंतर दिखाई देगा। इसके अलावा ट्रेनों के नियमित नंबर होने से टिकट बुकिंग, यात्रा योजना और समय सारिणी को समझना भी आसान होगा।
भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें
20153/20154 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–रीवा एक्सप्रेस (इटारसी मार्ग)
17363/17364 हुबली–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (इटारसी, बीना, रानी कमलापति)
20163/20164 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर एक्सप्रेस (इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, संत हिरदाराम नगर)
17601/17602 काचीगुड़ा–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (हरदा, इटारसी, भोपाल)
17079/17080 हैदराबाद–जयपुर एक्सप्रेस (इटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर)
गंतव्य— स्लीपर —3एसी —2एसी—- 1एसी
हैदराबाद 120–220 रुपये- 250–450 रुपये- 350–650- 500–900 रुपये
जयपुर 80–150 रुपये- 180–300 रुपये- 250–450 रुपये- 350–700 रुपये
श्रीगंगानगर 150–250 रुपये- 300–550 रुपये – 450–800 रुपये – 700–1200 रुपये
ऋषिकेश 120–220 रुपये- 250–450 रुपये- 350–700 रुपये- 600–1000 रुपये
मुंबई (बांद्रा/सीएसएमटी) 80–180 रुपये- 200–350 रुपये -300–550 रुपये – 450–850रुपये
कब से रेगुलर नंबर के साथ चलेंगी ट्रेनें
पुराना (स्पेशल) नंबर नया (रेगुलर) नंबर रूट नियमित संचालन की तारीख
07363 17363 हुबली – योग नगरी ऋषिकेश 06 जुलाई
202607364 17364 योग नगरी ऋषिकेश – हुबली 09 जुलाई
202607053 17601 काचीगुड़ा – श्रीगंगानगर 25 जुलाई
202607054 17602 श्रीगंगानगर – काचीगुड़ा 28 जुलाई
202607019 17079 हैदराबाद – जयपुर 24 जुलाई
202607020 17080 जयपुर – हैदराबाद 26 जुलाई 2026
भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत। रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर किया, जिससे किराए में कमी आएगी। नवल अग्रवाल, पीआरओ, भोपाल।
