कार्यक्रम की तैयारी के तहत 19 जून को प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया जाएगा, जिससे वे योग दिवस के मुख्य आयोजन में प्रभा …और पढ़ें

HighLights
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज
- विशेष आनलाइन योग सत्र 14 को
- अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा संबंधित संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर
जारी निर्देशों के अनुसार, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने सभी संस्थानों से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।
योग के अनुकूल आरामदायक वेशभूषा धारण करें
सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को योग के अनुकूल आरामदायक वेशभूषा धारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएं
सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों को कार्यक्रम का सुनिश्चित करने तथा 21 जून को आयोजित गतिविधियों की समेकित प्रतिवेदन रिपोर्ट 24 जून तक विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएं।
स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें
स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। विभाग का मानना है कि योग न केवल स्वास्थ्य संवर्धन का प्रभावी माध्यम है, बल्कि तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।
आयुष मंत्रालय ने आयोजित की बैठक
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों को आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक विशेष आनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। सामूहिक योग कार्यक्रम में जन-भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विशेष सत्र में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड काल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
आनलाइन योग सत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित करें
संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. अर्चना मरावी ने जबलपुर संभाग के सभी जिलों में संचालित आयुष संस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नागरिकों को विशेष आनलाइन योग सत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित करें तथा उनका पंजीयन सुनिश्चित कराएं।
यह भी पढ़ें- बारिश की दस्तक के साथ गार्डनिंग का उत्साह, जबलपुर में हरियाली से सजने लगे घर-आंगन
