मध्य प्रदेश के रीवा शहर के व्यस्ततम अस्पताल चौराहे पर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है, जिसक…और पढ़ें

HighLights
- रीवा में अस्पताल चौराहे पर बीच सड़क चाकूबाजी
- बदसलूकी का विरोध करने पर युवक को सरेराह मारा चाकू
- घटना के बाद पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। शहर के व्यस्ततम अस्पताल चौराहे पर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो धोबिया टंकी इलाके का निवासी है।
विवाद बढ़ने पर चाकू से किया वार
घटना के समय आदिल पैदल जा रहा था। तभी रास्ते में नशे की हालत में आरोपी मन्नू खान उसकी पड़ोसी महिला से अभद्रता करता नजर आया। महिला के साथ हुई इस बदसलूकी का जब आदिल ने विरोध किया, तो आरोपी मन्नू खान उससे उलझ गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाला और आदिल पर हमला कर दिया।
