पुलिस का कहना है कि इस फैक्ट्री के पकड़े जाने से रीवा-मध्य प्रदेश से मुंबई तक फैले ड्रग्स के बड़े नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है।

HighLights
- शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में थी फैक्ट्री
- पुलिस ने पकड़ा मौके से करोड़ों रुपये का माल
- एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच
नईदुनिया न्यूज,मऊगंज। रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन और मऊगंज एसपी एसके जैन के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है।
फैक्ट्री के साथ ही एक फोर व्हीलर वाहन भी जब्त
पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये का एमडी ड्रग्स, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, एसिड और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। फैक्ट्री के साथ ही एक फोर व्हीलर वाहन भी जब्त किया गया है।
एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा से मुंबई तक की जाती थी
इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यहां तैयार एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा से मुंबई तक की जाती थी।
रीवा जोन में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि यह रीवा जोन में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
मुंबई तक फैले ड्रग्स के बड़े नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा
गिरफ्तार आरोपियों से नेटवर्क के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस फैक्ट्री के पकड़े जाने से रीवा-मध्य प्रदेश से मुंबई तक फैले ड्रग्स के बड़े नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है।
मऊगंज एमडी फैक्ट्री केस – गिरफ्तार 04 आरोपियों के नाम
- चंदन सिंह पिता राकेश सिंह उम्र: 26 वर्ष निवासी: सोनवर्षा, थाना गढ़, जिला रीवा
- अशोक गुप्ता पिता मिथिलेश गुप्ता उम्र: 40 वर्ष निवासी: लालगांव, थाना गढ़, जिला रीवा
- पीकचन्द्र यादव पिता रोशनलाल यादव उम्र: 21 वर्ष निवासी: सोनवर्षा, थाना गढ़, जिला रीवा
- ऋषभ सेन पिता रामनारायण सेन उम्र: 18 वर्ष, निवासी: शुकुलगवां, थाना गोविन्दगढ़, जिला रीवा
यह भी पढ़ें- जबलपुर में रेलवे यार्ड से चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, माल खरीदने वाला कबाड़ी समेत पांच गिरफ्तार
