जबलपुर की वाहन निर्माणी में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक टैंक प्लांट बनेगा।

HighLights
- राजनाथ सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे आधारशिला रखेंगे आज
- टी-72 और टी-90 टैंकों का अपग्रेडेशन यहीं होगा बड़ेस्तर पर
- अवाडी के बाद जबलपुर दूसरा प्रमुख केंद्र बनेगा देशभर में
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वाहन निर्माणी जबलपुर (VFJ) में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से टी-72 टैंकों के ओवरहाल और अपग्रेडेशन के लिए अत्याधुनिक प्लांट स्थापित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे इसकी आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
टैंक रखरखाव में बढ़ेगी आत्मनिर्भरता
इस परियोजना से टी-72 और टी-90 जैसे मुख्य युद्धक टैंकों के रखरखाव, पूर्ण मरम्मत और तकनीकी उन्नयन की देश में क्षमता मजबूत होगी। करीब दो साल में संयंत्र तैयार होने की उम्मीद है। इससे जबलपुर आयुध निर्माण के साथ बख्तरबंद सैन्य क्षमता को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।
Today, 27th August, I shall be in Jabalpur (Madhya Pradesh). Looking forward to attend the ‘Bhumi Pujan Samaroh’ for T-Series Tank Overhaul Project at Vehicle Factory Jabalpur.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 27, 2026
अवाडी के बाद दूसरा बड़ा केंद्र
चेन्नई के अवाडी के बाद जबलपुर देश का दूसरा प्रमुख केंद्र होगा, जहां टी-72 टैंकों का बड़े स्तर पर ओवरहाल किया जा सकेगा। टी-72 टैंक भारत ने रशिया से खरीदा था। अब इसके अपग्रेडेशन के लिए भारत में नए संयंत्र तैयार किए जा रहे हैं।
