Indore Watchman Murder: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित ला एक्जोटिका कॉलोनी में बुधवार रात मामूली विवाद में चौकीदार की कार से कुचलकर ह…और पढ़ें

HighLights
- पुलिस आरोपी युवक और साथ आई युवती की तलाश में जुटी
- विवाद के बाद कार पीछे ली और फिर तेज रफ्तार में आया
- अस्पताल में इलाज के दौरान चौकीदार की मौत, पत्नी घायल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार रात बायपास स्थित ला एक्जोटिका कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद एक चौकीदार की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना में उसकी पत्नी भी घायल हुई है। पुलिस आरोपित और उसके साथ आई युवती की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात एक युवक युवती के साथ कार से कॉलोनी में आया था। चौकीदार धर्मेंद्र ने उसे टोका तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान धर्मेंद्र की पत्नी ज्योति भी मौके पर पहुंच गई।
