सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी मिथलेश शुक्ला, पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात …और पढ़ें

HighLights
- परिवार से मिले सागर कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी
- बोले-किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा
नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। बीहरपुरवा के नयापूरवा में मनरेगा के तहत कुआं खोदवाया जा रहा था सार्वजनिक कुएं में मिट्टी धंसकने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। परिजनों का गुस्सा फूटा पड़ा है।अंत्येष्टि करने से मना किया, दोषियों पर fir को लेकर अड़ गए है, नाराज परिजनो रास्ते में चक्का जाम लगा दिया है।
मुआवजा बढ़ाया जाए, तभी अंतिम संस्कार होगा
परिजन बोले लापरवाह लोगों पर पहले FIR हो, मुआवजा बढ़ाया जाए,, तभी अंतिम संस्कार होगा। अभी रोड पर जाम लगा दिया है ग्रामीणों में आक्रोश है। रात में सागर कमिश्नर,आईजी मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर उषा परमार, एसपी निवेदिता नायडू ने परिजनों से मुलाकात कर समझाया था इसके बावजूद अंत्येष्टि को तैयार नहीं है ग्रामीण।
सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी मिथलेश शुक्ला, पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रहा है
अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रहा है और न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ अन्य जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पीड़ित परिवार को कुछ हद तक संबल मिला
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से पीड़ित परिवार को कुछ हद तक संबल मिला। वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है तथा आमजन दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बांधवगढ़ के बाघ की मौत की गुत्थी सुलझाने जबलपुर समेत तीन शहरों की लैब जुटीं
