हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उदय को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित …और पढ़ें

HighLights
- कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनगवां के पास सड़क दुर्घटना
- मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएल 4015 में सवार था
- यूपी 70 एलटी 4362 के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनगवां के पास बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ग्राम कोडिया निवासी उदय उपाध्याय (22) बुधवार सुबह जबलपुर दवाइयां लेने जा रहा था। वह मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएल 4015 में सवार था।
ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया
धनगवां के पास ट्रक क्रमांक यूपी 70 एलटी 4362 के चालक ने उसकी मोटरसाकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उदय सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं।
