शुरुआत में कुछ छोटे टास्क और आर्डर दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर त्रिशा को कमीशन भी मिला और राशि खाते में आ गई। इसके बाद 18 मई को उन्हें 10 हजार, 20 हज …और पढ़ें

HighLights
- गढ़ा थाने में अज्ञात साइबर आरोपित पर एफआइआर दर्ज
- विथड्राल के नाम पर मांगे और रुपये तब हुई आशंका
- बोला कि घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर कमीशन देंंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को आनलाइन टास्क जाॅब का झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे एक लाख 58 हजार 500 रुपये लेकर हड़प लिया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सोशल मीडिया पर नौकरी से जुड़ा एक विज्ञापन देखा,
गौतम मढ़िया में रह रही त्रिशा भारद्वाज मूलत: राजस्थान की निवासी हैं। वह पार्ट टाइम नौकरी तलाश रही थी। तभी उन्होंने सोशल पर नौकरी से जुड़ा एक विज्ञापन देखा, जिसमें घर बैठे आनलाइन टास्क पूरे करने पर कमीशन देना बताया गया। यह पढ़कर त्रिशा ने विज्ञापन में दी गई लिंक पर क्लिक किया।
यूपीआई आईडी पर भुगतान करने को कहा
उसके बाद उन्हें एक यूपीआई आईडी पर भुगतान करने को कहा गया। शुरुआत में कुछ छोटे टास्क और आर्डर दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर त्रिशा को कमीशन भी मिला और राशि खाते में आ गई। इसके बाद 18 मई को उन्हें 10 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये के काम दिए गए।
विथड्राल की बारी आई तो राशि वापस नहीं मिली
प्रोडक्ट बेचने के नाम पर उन्होंने लगातार पैसे जमा किए, लेकिन जब विथड्राल की बारी आई तो राशि वापस नहीं मिली। तब तक वह कुल एक लाख 58 हजार 500 रुपये जमा कर चुकी थीं। यह राशि भुगतान के लिए त्रिशा ने अपने अलावा भाई अक्षय पांडेय और पिता प्रवीण भारद्वाज के बैंक खातों का भी उपयोग किया था।
