यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस वीडियो की जांच करने के साथ ही युवकों की तलाश कर रही है।

HighLights
- सीनियर-जूनियर विवाद में 10वीं के छात्रों से मारपीट
- सिद्ध बाबा पहाड़ी पर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा
- हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाते रहे छात्र
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया, जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के छात्रों के बीच सीनियर-जूनियर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा 10वीं के दो नाबालिग छात्रों को सिद्ध बाबा पहाड़ी पर बुलाया।
आठ नाबालिगों को पकड़ लिया
मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आठ नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित छात्रों को थाने बुलाकर उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
शिकायत के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शिकायत किए जाने से नाराज कुछ सीनियर छात्रों ने कथित रूप से 10वीं के दो छात्रों को फोन कर सिद्ध बाबा पहाड़ी पर बुलाया। वहां दोनों के साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की गई।
घटना का वीडियो दो दिन पहले का
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो में दोनों छात्र मारपीट से बचने के लिए हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मारपीट करने के साथ बाल पकड़कर घसीटने के दृश्य भी वीडियो में सामने आए।
वीडियो बनाने वाले की तलाश
मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़ित छात्रों को थाने बुलाकर उनके बयान लिए।
तट पर रखे कपड़ों से रुपये चुराने का आरोप लगाया
दमोह जिले के निवासी कुछ युवक गुरुवार को बगदारी फाॅल घूमने पहुंचे थे। वे अपने कपड़े तट पर रखकर फाल में स्नान करने लगे। स्नान के बाद लौटने पर वहां मिले दोनों बालकों पर उनके तट पर रखे कपड़ों से रुपये चुराने का आरोप लगाया।
रुपये चुराने के आरोप से इनकार कर दिया
बालकों ने रुपये चुराने के आरोप से इनकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने तलाशी के नाम पर दोनों बालक को निवस्त्र कराया। घटना का वीडियो भी बनाया।
यह भी पढ़ें- अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं बचे, पत्नी का शव नदी में फेंकने जा रहा था, जबलपुर की घटना
