चित्रकूट में भीषण बाढ़ से मंदाकिनी नदी उफान पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। पुल बहने से तबाही हुई, एक व्यक्ति की …और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे, हवाई सर्वे करेंगे।
- मंदाकिनी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही।
- रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बह गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,मंदाकिनी नदी बाढ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री जी के साथ विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार कमिश्नर रीवा शीलेन्द्र सिंह भी, चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर से करेंगें हवाई सर्वे। हेलीपेड आरोग्यधाम में हेलीकॉप्टर उतरा।
मंदाकिनी नदी की तेज धारा में बहा पुल
चित्रकूट में रामघाट में 300 मीटर बना बड़ा पुल मंदाकिनी नदी के तेज धारा में बहा,जल स्तर कम होने पर दिखा खंडहर हो चुका पुल चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में बीते दिन आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के चलते सबकुछ तबाह और बर्बाद हो गया.
