उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित ऐतिहासिक भगवान बांधवाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है।

HighLights
- मंदिर परिसर में स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष जोर
- श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने की व्यवस्था
- वन क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर संचालन
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक भगवान बांधवाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन कर रहे हैं। दर्शन व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और उन्हें सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में स्वच्छता के साथ-साथ अनुशासन और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण स्थल
भगवान बांधवाधीश मंदिर बांधवगढ़ क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। विशेष अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ वन क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर व्यवस्थाओं का संचालन कर रहा है।
सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही मंदिर परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया है।
क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रबंधन की प्राथमिकता है। दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारी लगातार तैनात हैं और आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
