नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर सातरुंडा के पास रत्तागिरी फंटे से पहले गुरुवार रात करीब एक बजे अजमेर से नासिक जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई। हादसे के समय बारिश हो रही थी। कर्व टर्न पर जांगिड़ बस (क्रमांक एमपी 44 जेडई 9511) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्लीप हुई और पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 28 यात्रियों को चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रतलाम और बदनावर से तीन-चार एंबुलेंस बुलाकर घायलों को रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। कुछ यात्रियों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की जानकारी है। पुलिस के अनुसार सभी भर्ती घायलों की हालत ठीक है। घायलों में मंदसौर जिले के यात्री भी शामिल हैं।

थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि बस रत्तागिरी फंटे के पास कर्व वाले हिस्से में पहुंची थी। बारिश के कारण सड़क गीली थी। इसी दौरान चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा। चालक ने बस को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बस पलट गई। शुरुआती तौर पर तेज गति को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। इस स्थान पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं।
रेस्क्यू के बाद क्रेन की मदद से बस को सीधा कराने की कार्रवाई शुरू की गई। रतलाम के पुलिस अधिकारी भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल सुबह करीब 4.30 बजे तक मौके पर मौजूद रहा।
ये यात्री हुए घायल
पिपलिया, जिला मंदसौर निवासी 50 वर्षीय मुन्नी पत्नी बसीर, नासिक निवासी 60 वर्षीय निहाल हनीफ पुत्र युसूफ, चित्तौड़गढ़ निवासी 30 वर्षीय कमलेश पुत्र शंभू गिरी, भीलवाड़ा निवासी 33 वर्षीय राजकुमार पुत्र लेहरूलाल, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 18 वर्षीय कौसर पुत्र शाहिद, नासिक निवासी 38 वर्षीय फारीना पत्नी हुसैन, बिलोनी, राजस्थान निवासी 68 वर्षीय मन्नू पुत्र रवि, नासिक, महाराष्ट्र निवासी 11 वर्षीय अलतमश पुत्र शमशाद, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 12 वर्षीय नाजिया पुत्री नासीर, भीलवाड़ा निवासी 37 वर्षीय भेरूलाल पुत्र गजानंद।

पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 35 वर्षीय सैनाज पत्नी मुख्तार कुरैशी, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 12 वर्षीय साजिया पुत्री नासीर कुरैशी, नारसिंहगढ़, जिला मंदसौर निवासी 32 वर्षीय अमीर कुरैशी पुत्र अब्दुल, कानपुर, महाराष्ट्र निवासी 50 वर्षीय मुख्तार कुरैशी पुत्र अजीज, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 28 वर्षीय साबिर पुत्र अब्दुल वाहिद, नासिक, महाराष्ट्र निवासी 23 वर्षीय अयान पुत्र हुसैन, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 49 वर्षीय वली मोहम्मद पुत्र अब्दुल साबुत, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 23 वर्षीय हमजा पुत्र मुख्तार।
भीलवाड़ा निवासी 30 वर्षीय रवि पुत्र गौरव, रतलाम निवासी 52 वर्षीय हुसैन साबिर मोमीन पुत्र साबिर मोमीन, भीलवाड़ा निवासी 26 वर्षीय कृष्णा पुत्र रवि, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 60 वर्षीय मलका पत्नी वाहिद कुरैशी, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर निवासी 12 वर्षीय अरशा पुत्री फिरोज, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर निवासी 40 वर्षीय साइना पत्नी साकिर, डोलिया, महाराष्ट्र निवासी 30 वर्षीय अनीता पत्नी सूरज, नासिक निवासी 51 वर्षीय अमीना पत्नी निहाल हनीफ, उदयपुर निवासी 42 वर्षीय रूपाराम पुत्र धानूजी और मंदसौर निवासी 45 वर्षीय फिरोज पुत्र अब्दुल।
यह भी पढ़ें- खरगोन में 51 छात्रों से भरी बस का ब्रेक फेल, पत्थरों की दीवार में अटककर खाई में गिरने से बची, खरगोन टला बड़ा हादसा
