एसीपी पराग सैनी के अनुसार 7 जून को स्कीम-54 स्थित अभिषेक तिवारी निवासी निरंजनपुर की मोबाइल शाॅप में चोरी हुई थी। बदमाश शटर उचकार कर लाखों के मोबाइल और …और पढ़ें

HighLights
- विजय नगर पुलिस ने तीन बदमाशों से 13 लाख रुपये के मोबाइल जब्त किए।
- बदमाश शटर उचका कर लाखों के मोबाइल, सामान चुरा कर ले गए थे।
- अब पुलिस आरोपितों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। विजय नगर पुलिस ने मोबाइल शाप में सेंध लगाने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। तीन सदस्यीय इस गिरोह से पुलिस ने 13 लाख रुपये कीमती मोबाइल,एसेसरीज और नकदी राशि जब्त की है। पुलिस आरोपितों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार 7 जून को स्कीम-54 स्थित अभिषेक तिवारी निवासी निरंजनपुर की मोबाइल शाॅप में चोरी हुई थी। बदमाश शटर उचकार कर लाखों के मोबाइल और अन्य सामान चुरा कर ले गए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार रात आरोपित प्रदीप उर्फ छोटू पुत्र लच्छू मंडलोई निवासी टांडा,निर्भय उर्फ निरभू पुत्र रतनसिंह निवासी टांडा और टेटिया पुत्र थावरिया किलोरी निवासी उमरकोटा झाबुआ को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी के अनुसार आरोपितों से 13 मोबाइल,बाइक और नकदी राशि भी मिली है।
