इंदौर, महू, देवास, उज्जैन सहित आसपास के बड़ी संख्या में यात्री राजस्थान आवागमन करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इंदौर से जैसलमेर के लिए एक …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर से राजस्थान और ग्वालियर-मथुरा रूट पर नई ट्रेनों की मांग
- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने की दिन के समय ट्रेन चलाने की वकालत
- सुमित्रा महाजन ने पत्र लिखकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर, महू, देवास, उज्जैन सहित आसपास के बड़ी संख्या में यात्री राजस्थान आवागमन करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इंदौर से जैसलमेर के लिए एक सीधी नई यात्री ट्रेन चलाने की मांग की है। वर्तमान में नई ट्रेन चलाना संभव न हो, तो इंदौर-जोधपुर के बीच अजमेर होकर यात्री ट्रेन संचालित की जा रही है, उसका विस्तार जैसलमेर तक किया जाए। ये मांग पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्र लिखकर की।
रखरखाव और परिचालन समय में नहीं आएगा कोई बदलाव
उन्होंने बताया कि इंदौर-जोधपुर ट्रेन जो जयपुर होकर संचालित होती है, रैक लिंक से संचालित होती है। प्रस्तावित विस्तार के बाद भी इस लिंक संचालन चार हजार किमी के अंदर ही रहेगा। इससे वर्तमान रखरखाव में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा। साथ ही रतलाम-चित्तौड़गढ़ के बीच दोहरीकरण पूर्ण होने से परिचालन समय में कमी भी संभव है।
ग्वालियर-भिंड और रतलाम खंड पर यात्रियों का भारी दबाव
वहीं, दूसरे पत्र में इंदौर, गुना एवं ग्वालियर खंड पर वर्तमान में ग्वालियर-भिंड एवं रतलाम के बीच चलने वाली एकमात्र यात्री ट्रेन जो रात को चलती है, उसमें बहुत ज्यादा यात्रियों का दबाव रहता है। उक्त ट्रेन कई स्टेशनों पर नहीं ठहरती है।
यह भी पढ़ें- MP निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 जून तक जोड़े जाएंगे नाम, 18 जुलाई को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन
मथुरा-ग्वालियर होते हुए इंदौर के बीच दिन में ट्रेन चलाने की मांग
पत्र में मांग की है कि दिन के समय में मथुरा-ग्वालियर होते हुए इंदौर के बीच एक ट्रेन चलाई जाए। वर्तमान में इस मार्ग पर सप्ताह में दो दिन इंदौर से ऊना के बीच संचालित होती है, लेकिन वह केवल कुछ ही स्थानों पर ठहरती है। इससे अन्य स्थानों के यात्रियों के लिए उपयुक्त नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर दिन के समय एक यात्री ट्रेन शुरू की जाए, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का इंदौर से सुगम संपर्क स्थापित हो सके।
