सीहोर में कांवड़ यात्रा के चलते यातायात डायवर्ट होने से वैकल्पिक मार्गों पर लंबा जाम लगा। कई वाहन चालक दो घंटे फंसे रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी हु…और पढ़ें

HighLights
- कांवड़ यात्रा के चलते सीहोर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
- भाऊखेड़ी से बिलकिसगंज मार्ग तक लंबा जाम लगा।
- कई वाहन चालक करीब दो घंटे तक जाम में फंसे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर: मंगलवार को सीवन नदी के तट से कुबरेश्वर धाम के लिए निकली ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा के चलते शहर और आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहनों के लिए किए गए डायवर्सन के कारण भाऊखेड़ी जोड़ से इछावर क्रिसेंट मार्ग और वहां से बिलकिसगंज मार्ग तक जाम की स्थिति बन गई। कई वाहन चालक करीब दो घंटे से जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
छोटे एवं सवारी वाहनों के लिए डायवर्सन
- कांवड़ यात्रा को देखते हुए भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन और इंदौर जाने वाले छोटे एवं सवारी वाहनों को सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़, अमलाहा होते हुए आष्टा की ओर भेजा जा रहा है। इसी तरह इंदौर, उज्जैन और देवास से भोपाल जाने वाले छोटे एवं सवारी वाहन आष्टा-अमलाहा-भाऊखेड़ी जोड़-न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल की ओर जा रहे हैं।

भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग
- भोपाल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को थाना परवलिया क्षेत्र के मुबारकपुर जोड़ और थाना खजूरी क्षेत्र के तुमड़ा जोड़ से डायवर्ट किया गया है। ये वाहन श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा, शाजापुर और मक्सी होते हुए देवास-इंदौर की ओर जा रहे हैं। इसी प्रकार देवास-इंदौर से भोपाल जाने वाले भारी वाहनों को देवास से डायवर्ट कर मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, कुरावर और श्यामपुर होते हुए भोपाल भेजा जा रहा है।
