थाना क्षेत्र मझौली के ग्राम ताला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर पदस्थ 59 वर्षीय जवान पर पड़ोस की…और पढ़ें

HighLights
- मझौली के ग्राम ताला में मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत
- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट में मामला
- आरोपी CRPF इंस्पेक्टर को कोर्ट ने भेजा सीधी जिला जेल
नईदुनिया प्रतिनिधि, मझौली। थाना क्षेत्र मझौली के ग्राम ताला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर पदस्थ 59 वर्षीय जवान पर पड़ोस की 3 वर्ष 11 माह की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के परिजनों के अनुसार घटना 14 अगस्त को ग्राम ताला में हुई। आरोप है कि आरोपित वंश बहादुर सिंह पिता इंद्रभान सिंह बघेल, निवासी ग्राम ताला ने बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। स्वजन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत पर 15 अगस्त को थाना मझौली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया सीधी जिला जेल
थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा एच ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की। विवेचना के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित को जिला जेल सीधी भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए हैं। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
