सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी, एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश शुरू …और पढ़ें

HighLights
- कर्मी को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
- एसपी बोले- जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करेंगे
- पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। सिंगरौली की सराफा दुकान में गुरुवार को दिनदहाड़े छह बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सराफा दुकान के कर्मचारी को गोली मारी और 62 लाख के जेवर व ढाई लाख रुपये नकदी लूटकर भाग गए।
जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी शियाज केएम का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो बदमाश बाहर खड़े होकर रेकी कर रहे थे
जयंत चौकी क्षेत्र स्थित कंचन ज्वेलर्स में दो बदमाश बाहर खड़े होकर रेकी कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे चार नकाबपोश बदमाश दुकान में घसे और हथियारों के दम पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान में काम कर रहे कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
एसपी, एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा
गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी, एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। दुकानदार के मुताबिक, बदमाश ढाई लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए हैं। सोने की कीमत करीब 62 लाख रुपये आंकी गई है।
