अब सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत संतान पालन अवकाश की अवधि को आनलाइन उपस्थिति प्रणाली में कार्य दिवसों के दौरान उपस्थिति के रूप में दर्ज किया जाएगा। अपन…और पढ़ें

HighLights
- ई-अटेंडेंस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू
- कई महिला शिक्षिकाओं को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता था
- वेतन, सेवा अभिलेख व अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में परेशानी हो रही थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सरकारी स्कूलों में कार्यरत महिला शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने चाइल्ड केयर लीव (संतान पालन अवकाश) को लेकर लंबे समय से चली आ रही ई-अटेंडेंस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है।
स्वीकृत होने के बावजूद उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती थी
अब तक कई महिला शिक्षिकाओं को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता था, जब उनका अवकाश विधिवत स्वीकृत होने के बावजूद ई-अटेंडेंस पोर्टल पर उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती थी।
प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए
इससे वेतन, सेवा अभिलेख और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में परेशानी उत्पन्न हो रही थी। विभाग के संज्ञान में लगातार ऐसे मामले आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
शिकायतों के निराकरण के लिए बनेगी विशेष समिति
नई व्यवस्था के तहत राज्य स्तर पर एक अभ्यावेदन निराकरण समिति गठित की गई है। जिन शिक्षिकाओं को ई-अटेंडेंस में अवकाश अवधि को लेकर किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वे अपने आवेदन ई-मेल के माध्यम से समिति तक पहुंचा सकेंगी। समिति दस्तावेजों और अवकाश स्वीकृति की जांच के बाद पात्र मामलों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करेगी।
जिलों को दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
डीपीआइ ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चाइल्ड केयर लीव से संबंधित प्राप्त होने वाले मामलों को बिना विलंब राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। विभाग चाहता है कि किसी भी शिक्षिका का मामला जिला स्तर पर लंबित न रहे और समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।
