उप्र के ललितपुर में दर्ज चोरी के एक केस में ललितपुर व बोड़ा थाने के 17 पुलिसकर्मी कड़ियासांसी गांव गए थे, जहाँ आरोपी को पकड़ने के दौरान परिजनों व ग्रामीण…और पढ़ें

HighLights
- चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
- कड़ियासांसी के ग्रामीणों ने पथराव किया
- बोड़ा पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों और आरोपित के परिजनों ने हमला कर दिया। पथराव की इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
17 पुलिकर्मियों ने दी दबिश
जानकारी के अनुसार, ललितपुर पुलिस की टीम चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। संयुक्त टीम में कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।
आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान उसके परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। घटना में ललितपुर पुलिस का एक और बोड़ा थाना के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
