फ्लाइट दोपहर एक बजकर 25 मिनिट पर अहमदाबाद में लैंड होनी थी। फ्लाइट में बंगाल निवासी 29 वर्षीय सुदीप गौनिश भी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबी …और पढ़ें

HighLights
- आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती।
- बताया गया है कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।
- लैंडिंग के 52 मिनिट बाद विमान ने रांची के लिए उड़ान भरी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट में शुक्रवार को उस वक्त के कुछ देर के लिए अफरा- तफरा मच गई। दरअसल अहमदाबाद से उड़ान भरकर रांची जा रहे विमान में सवार एक यात्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
आस-पास कोई एयरपोर्ट भी नही था लिहाजा विमान को डुमना एयरपोर्ट से संपर्क कर इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी। विमान उस समय जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के उपर से उड़ान भर रहा था।
विमान के पायलट ने एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया जिसके बाद विमान को जबलपुर में उतारा गया। आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाई गईं और मरीज को जबलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया गया है कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। इधर इमरजेंसी लैंडिंग के लगभग 52 मिनिट बाद विमान ने रांची के लिए उड़ान भरी।
बंगाल निवासी यात्री की मौत
- सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को इंडिगो का विमान सुबह 11 बजकर 15 मिनिट पर हवाई यात्रियों को लेकर अहमदाबाद रवाना हुआ।
- फ्लाइट दोपहर एक बजकर 25 मिनिट पर अहमदाबाद में लैंड होनी थी। फ्लाइट में बंगाल निवासी 29 वर्षीय सुदीप गौनिश भी यात्रा कर रहे थे।
- इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ मौजूद साथी ने क्रू मेम्बर्स के जरिए पायलट तक सूचना पहुंचाई।
- पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैडिंग करवा दी। विमान उतरते ही तत्काल सुदीप और उनके साथी को उतारा गया।
- उनका सामान निकाला गया और उन्हें निजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि सुदीप की मौत हो गई है।
