भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियां 20 मई को खोली गईं। दान राशि एवं दान पात्रों से निकले सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामग्रियों की गणना 21 मई की श …और पढ़ें

HighLights
- पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों से मिले कुल 22 लाख 31 हजार रुपये
- दान पात्रों से 250 ग्राम चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण निकले
- जॉर्डन, थाईलैंड, केन्या और नेपाल समेत कई देशों के सिक्के-नोट मिले
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियां 20 मई को खोली गईं। दान राशि एवं दान पात्रों से निकले सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामग्रियों की गणना 21 मई की शाम तक पूरी हो गई। मंदिर की दान पेटियों से कई देशों के नोट और सिक्के निकले हैं। वहीं 250 ग्राम चांदी के आइटम एवं 20 ग्राम सोने के आइटम निकले हैं।
श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधक राहुल रूनवाल ने बताया कि दो दिनों तक चली श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान राशि गणना में कुल 22 लाख 31 हजार रुपये प्राप्त हुए। इसके साथ ही चांदी के छोटे आइटम 250 ग्राम, सोने के आइटम 20 ग्राम प्राप्त हुए हैं।
