भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार सुबह शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान नपा कर्मचारियों ने नपा प्रबंधन पर ,कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं कर …और पढ़ें

HighLights
- हड़ताल के दौरान जमकर नारेबाजी की
- सफाई सहित अन्य कार्यों को पूरी तरह से ढप
- आश्वासन पर उनकी यह हड़ताल स्थागित नहीं होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि बालाघाट। कर्मचारियों को नियमित करने,समयमान वेतनमान का लाभ देने, सामाजिक सुरक्षा, बीमा ,पेंशन दिए जाने सहित वर्षो से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह से नपा कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार सुबह शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान नपा कर्मचारियों ने नपा प्रबंधन पर ,कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए उनकी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। वही मांग पूरी होने तक उनकी यह हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
साफ सफाई सहित अन्य कार्यों को पूरी तरह से ढप कर दिया
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल को लेकर नपा कर्मचारी मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह काम पर नगरपालिका तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने साफ सफाई सहित अन्य कार्यों को पूरी तरह से ढप कर दिया और नगर पालिका के गेट को बंद कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी।
