कटनी में युवती का वीडियो बनाने का विरोध करने पर युवक का अपहरण कर मारपीट की गई। आरोपितों ने नकदी छीनी, फिरौती वसूली। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार क …और पढ़ें

HighLights
- युवती का वीडियो बनाने पर हुआ विवाद बढ़ा।
- युवक का अपहरण कर सुनसान जगहों पर पीटा।
- चाकू दिखाकर 2600 रुपये नकद छीन लिए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवक का अपहरण कर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की।
चाकू की नोक पर उससे नकदी छीन ली और रिहाई के बदले फिरौती भी मांगी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपीों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
वीडियो बनाने का विरोध करने पर बढ़ा विवाद
- पुलिस के अनुसार नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद सोहेल रंगरेज (23) तीन जून की रात खितौला बस स्टैंड पर अपनी लोडिंग ऑटो खड़ी करने गया था। वहां उसका दोस्त अमन कोरी अपनी बहन के साथ मौजूद था।
- इसी दौरान विक्की उर्फ विकास कोल, ओम कोल और आशु कुमार पहुंचे और अमन की बहन का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी वहां से चले गए।
अपहरण कर सुनसान जगहों पर की पिटाई
कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों अजीत कोल, दीपक कोल और संजू कोल के साथ लौटे। सभी ने मिलकर सोहेल के साथ मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाकर पहले बारीबहू स्टेडियम तथा बाद में पहरेवा कृषि उपज मंडी ले गए। वहां बेल्ट, लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि विक्की ने चाकू दिखाकर धमकाया और मारपीट का वीडियो भी बनाया।
नकदी छीनी, फिरौती मांगकर किया मुक्त
आरोपियों ने सोहेल की जेब से 2600 रुपये छीन लिए और उसे छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने अपने भाई शोएब को फोन किया, जिसके बाद आरोपियोंों द्वारा बताए गए खाते में 6 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। रकम मिलने के बाद आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए।
छह आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के बाद खितौला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजीत कोल, दीपक कोल, विक्की उर्फ विकास कोल, ओम कोल, आशु कुमार और संजू कोल को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपीों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में रखा गया है।
