नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले टेबल नंबर 21 पर 451 डाक मतपत्रों की गिनती पूरी की गई। अब ईवीएम की मतों की गिनती की जा रही है। तीसरे राउंड में वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी 39 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे निकल गए हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के मुख्य प्रत्याशियों समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
दतिया उपचुनाव 2026 : पहला राउंड
- घनश्याम सिंह कांग्रेस – 3532
- आशुतोष तिवारी भाजपा – 4441
- दामोदर यादव आसन – 2117
- पहले राउंड में भाजपा 909 से आगे
राउंड नंबर – 2
- घनश्याम सिंह कांग्रेस – 8253
- आशुतोष तिवारी भाजपा – 7278
- दामोदर यादव आसपा – 3530
- दूसरे राउंड में कांग्रेस 975 से आगे
राउंड नंबर – 3

- घनश्याम सिंह कांग्रेस – 12399
- आशुतोष तिवारी भाजपा – 12432
- दामोदर यादव आसपा – 4874
- तीसरे राउंड में कांग्रेस 39 से आगे
वोटों की गिनती 15 राउंड में होगी पूरी
विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती तथा एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात है।

मतगणना कार्य में 350 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। उपचुनाव में 71.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दतिया की जनता ने अपना नया विधायक किसे चुना है।
बीजेपी जीतेगी दतिया का उपचुनाव
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | On Datia bypoll results today, BJP leader Narottam Mishra says, “I have been saying from the start that BJP will win.”
“Rajendra Bharti was expelled (from Congress) earlier too. He spent time in more than half a dozen parties and fought… pic.twitter.com/mus1hfls5T
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 3, 2026
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी। राजेंद्र भारती को पहले भी (कांग्रेस से) निकाला जा चुका है। उन्होंने आधे दर्जन से ज्यादा पार्टियों में समय बिताया है। चार पार्टियों के चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ चुके हैं। मैं दतिया के मतदाताओं को बीजेपी की जीत की बधाई देता हूं।
.jpg)
आशुतोष को जीत का पूरा भरोसा
मतगणना शुरू होने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि भाजपा की जीत होगी।
71.44 % रहा मतदान, महिला मतदाताओं का मतदान 2023 के मुकाबले कम रहा
एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में यहां मतदान 71.44 प्रतिशत रहा, जो 2023 की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत कम रहा। तब मतदान लगभग 80 प्रतिशत रहा था। महिलाओं का मतदान भी 12 प्रतिशत घटा है। इससे कांग्रेस के नेता उत्साहित हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना के कारण महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।
यह भी पढ़ें- दतिया पर सबकी नजरें, उपचुनाव के 12 वर्षों का रिकॉर्ड बीजेपी के पक्ष में; क्या इस बार भी कायम रहेगा जीत का सिलसिला?

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीडियोग्रैब
30 जुलाई को 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने की वोटिंग
दतिया में मतदान में 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 30 जुलाई को हुए मतदान में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 71.44 प्रतिशत ने वोट डाला, जो 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत कम है।

मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे, जबकि बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। रामसागर मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
