संभवत: यह मामला भी समर्थ के जमानत आवेदन के साथ सुना जाएगा। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने याचिका दायर की है। उनका कहना है कि दलील दी कि वाट्सअप चैट से …और पढ़ें

HighLights
- आज समर्थ के जमानत आवेदन के साथ सुनवाई की संभावना।
- मृतिका ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने याचिका दायर की है।
- वाट्सअप चैट से स्पष्ट है कि सास भी उसे परेशान करती थीं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को मिली जमानत निरस्त करवाने हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। संभवत: यह मामला भी समर्थ के जमानत आवेदन के साथ सुना जाएगा।
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने याचिका दायर की है। उनका कहना है कि दलील दी कि वाट्सअप चैट से स्पष्ट है किसमर्थ की मां भी उसे परेशान करती थीं।
पोस्टमार्टम के समय भी गिरिबाला सिंह और उनकी बहन पूरे समय मौजूद रहीं और तथ्यों को टेम्पर करने की कोशिश की गई है।
नवनिधि के अधिवक्ता पीयूष तिवारी ने बताया कि गिरिबाला सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके ट्विशा की मौत के बाद उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया।
