यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की नसीहत दी गई है, ताकि किसी प्रका…और पढ़ें

HighLights
- रेल अधोसरंचना कार्य के चलते मार्ग परिवर्तन
- पतरातू से सीतारामपुर के बीच मार्ग रहेगा डायवर्ट
- निर्धारित मार्ग के 10 रेलवे स्टेशनों को बायपास कर चलेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सितंबर में शक्तिपुंज एक्सप्रेस से झारखंड, बिहार, बंगाल जाने की योजना है तो यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।
नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा
इस माह के चार दिन ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के 10 रेलवे स्टेशनों को बायपास कर चलेगी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे से संचालित शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग चार दिनों के लिए परिवर्तित रहेगा।
अपने निर्धारित मार्ग से संचालित नहीं होगी
गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक अपने निर्धारित मार्ग से संचालित नहीं होगी। यह गाड़ी पतरातू-चंद्रपुरा-धनबाद-सीतारामपुर के बजाय पतरातू-भोपलका-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर होकर चलेगी।
आवागमन इन चार दिनों तक नहीं होगा
गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रांची रोड, चैनपुर, गुमिया, बोकारो थर्मल, बेरमो, फुसरो, भंडारीदाह, चंद्रपुरा, कतरासगढ़ और धनबाद रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का आवागमन इन चार दिनों तक नहीं होगा।
ट्रेनों के निर्धारित ठहराव भी प्रभावित हो सकते हैं
इससे संबंधित स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। रेलवे के अनुसार नान इंटरलाकिंग कार्य के दौरान कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के निर्धारित ठहराव भी प्रभावित हो सकते हैं।
अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की नसीहत
यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की नसीहत दी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें- Bhopal Gas Tragedy से जुड़ा मामला, हाई कोर्ट ने कहा-यूनियन कार्बाइड क्षेत्र के भूजल की फिर होगी वैज्ञानिक जांच
