खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश के बाद शहर में कुछ होटलों में खाद्य उत्पादों पर लिखने लगे थे एक्सपायरी डेट, अब नजर नही आ रही …और पढ़ें
_m.webp)
HighLights
- होटल संचालकों ने इस व्यवस्था से किनारा कर लिया
- एक्सपायरी डेट लिखवाने की शुरुआत की गई थी
- सुरक्षित मिठाई के लिए प्रशासन ने की थी शुरुआत
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लोगों को ताजी और सुरक्षित मिठाई पहुंचाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने होटलों में मिष्ठान्न पर निर्माण एवं एक्सपायरी डेट लिखवाने की शुरुआत की गई थी। प्रारंभ में सख्ती के बाद शहर में कुछ मिष्ठान्न विक्रेताओं ने अपने उत्पादों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ लिखना शुरू कर दिया था।
खाद्य उत्पादों पर लिखने लगे थे एक्सपायरी डेट
खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश के बाद शहर में कुछ होटलों में खाद्य उत्पादों पर लिखने लगे थे एक्सपायरी डेट, अब नजर नही आ रही।
अक्सर मिठाई की ताजगी संदिग्ध रहती है
कुछ दिन की सख्ती के बाद जैसे ही प्रशासन ने इसे स्वैच्छिक बनाया तो सभी होटल संचालकों ने इस व्यवस्था से किनारा कर लिया। त्योहार एवं गर्मी के मौसम पर अक्सर मिठाई की ताजगी संदिग्ध रहती है।
मिठाई ट्रे से एक्सपायरी डेट लिखना बंद कर दिया
पहले डेट लिखी होने पर बासी सामग्री बिकने की आशंका कम होती थी, लेकिन नियम में ढील मिलते ही सभी होटल संचालकों ने मिठाई ट्रे से एक्सपायरी डेट लिखना बंद कर दिया।
विभाग को सख्ती बरतने की आवश्यकता
शहर में होटलों और मिठाई की गुणवत्ता को लेकर लोगों की शंका एवं शिकायतों को ध्यान रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के गौरीघाट पर मर्यादा तार-तार! युवक-युवती की हरकत का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
