जबलपुर में स्कूल छात्रा को कथित रूप से बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर …और पढ़ें

HighLights
- स्कूल के बाहर छात्रा को रोका गया।
- होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप।
- तबीयत बिगड़ने पर घटना का खुलासा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र निवासी स्कूल में पढ़ रहे एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे जबरन एक होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से घबराई किशोरी का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसके बाद परिजन के पूछताछ करने पर उसने घटना की जानकारी दी। आरोपी मदर टेरेसा नगर निवासी नीलेश चौबे को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया है।
ये है पूरा मामला
- निजी स्कूल में हायर सेकेंडरी की छात्रा की नीलेश चौबे से कुछ समय से जान-पहचान थी। दोनों में बातचीत होती थी। मंगलवार को घर से स्कूल गई। स्कूल के बाहर नीलेश मिला। उसने किशोरी को स्कूल जाने से रोक लिया। अपनी बातों में फंसाकर और डरा-धमकाकर उसे अपने घर ले लिया।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
परिजन उसे तुरंत माढ़ोताल थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने अस्वस्थ्य किशोरी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम से जुड़े कैफे के फुटेज देख रही है। मामले में आरोपी नीलेश चौब को गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- धार में विधवा को जबरन उठा ले गए और किया दुष्कर्म, सास-ससुर को दी मारने की धमकी
