कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।

HighLights
- उप तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च
- भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
- लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के विरोध में बरेला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग से उप तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव के निर्देश और बरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश रघुवर पटेल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।
आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष विवेक पटेल, सतेंद्र गर्ग, जिला सचिव विजय जैन, सेवा दल जिला अध्यक्ष शिव नामदेव, कोषाध्यक्ष नरेश पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
यह भी पढ़ें- खाली प्लाट बने मच्छरों की ‘नर्सरी’, बुखार का ट्रिपल अटैक; जबलपुर के सरकारी आंकड़ों से कहीं बड़ा खतरा
