जबलपुर में बहने वाली नर्मदा की सहायक नदी परियट, हिरण नदी से हो कर नर्मदा में मिलती है ।गोबर जैसे बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट का उचित प्रबंधन ना होने से यह …और पढ़ें

HighLights
- डेयरी संचालकों से संवाद का प्रयास किया गया
- अधिकारियों की लापरवाह गैरमौजूदगी में मंथन
- 15000 श्रमिकों को सीधा रोजगार दे रही हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । प्रदूषण नियत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के कुप्रबंधन का शिकार हो कर सैंकड़ो डेयरी बंद हो चुकी हैं। बची हुई हैं वह भी बंद करने और हटाने के लिए निर्देश जारी होते रहते हैं।
बात करने में भी डरते हैं डेरी वाले
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंंह ने कहा कि शक, संशय और संवादहीनता की स्थिति यह है कि डेरी वाले बात करने में भी डरते हैं बड़ी कठिनाई के बाद युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंंह एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से (प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाह गैरमौजूदगी में) डेयरी संचालकों से संवाद का प्रयास किया गया।
मानवीय हल के लिए सरकार को उचित अनुशंसा करेंगे
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने कहा कि सबसे पहले समाधान के लिए संवाद जरूरी है संवेदनशीलता, हमने प्रयास शुरू किया है, मानवीय हल के लिए सरकार को उचित अनुशंसा करेंगे।
भय बनाते हैं सरकारी एजेंट की तरह व्यवहार
.jpg)
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ले कहा कि यहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर अंग्रेजों के जमाने के सरकारी एजेंट की तरह व्यवहार कर के केवल भय बनाने का काम करते हैं।
गोबर की नदी !
जबलपुर में बहने वाली नर्मदा की सहायक नदी परियट हिरण नदी से हो कर नर्मदा में मिलती है ।
भारत का दुर्भाग्य ही है कि गोबर जैसे बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट का उचित प्रबंधन ना होने से यह नदी गोबर की नदी में तब्दील हो कर समाप्त हो गई है।
यहाँ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर… pic.twitter.com/9XSKa4Mcnt
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) May 28, 2026
15000 श्रमिकों को दे रही हैं सीधा रोजगार
चार किलोमीटर के ग्रामीण इलाके में 200 से अधिक डेयरी दो लाख लीटर दूध का उत्पादन करके 15000 श्रमिकों को सीधा रोजगार दे रही हैं।

एक लाख से अधिक लोगों का आजीविका का साधन
हरा चारा,भूसा,खली, गुड, चपड़ी खरीद कर हजारों किसानों की आय बढ़ा रही हैं। सप्लाई करने वाले नेटवर्क में नियोजित व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त रोtगार सृजित करने वाली इकाई कुल मिलाकर एक लाख से अधिक लोगों का आजीविका का साधन हैं।

यह भी पढ़ें- कार में बैठाकर व्यापारी को कटंगी ले गए, लेनदेन को लेकर बात नहीं मानी तो मार दी गोली
