बिजली कंपनी के अधिकारी को बुलाने की बात कहने लगे। कुछ ही देर में आरोपितों ने अपशब्द कहते ते हुए नारायण के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने स्टील के ब …और पढ़ें

HighLights
- 15 से 20 लोग परिसर में घुस आए
- छेड़छाड़ कर जबरन बंद की आपूर्ति
- कोतवाली थाना में मामला पंजीबद्ध
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। माढ़ोताल विद्युत सब स्टेशन पर एक मई को देर रात हुई मारपीट और जबरन चालू फीडरों को बंद करने की घटना के बाद बिजली विभाग ने नामजद आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कई अनियमितताएं
दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपितों के परिसरों की जांच की गई, जिसमें विद्युत बिल की बकाया राशि और विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कई अनियमितताएं पाई गईं। विभागीय टीम द्वारा की गई चेकिंग के दौरान आरोपितों के परिसरों में फिर से विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई, जिससे कार्रवाई के दौरान तनाव का माहौल बन गया। इसके बावजूद टीम ने नियमानुसार निरीक्षण पूरा किया और संबंधित अनियमितताओं को दर्ज किया।
माढ़ोताल थाने को पत्र लिखकर अग्रिम कार्रवाई करने कहा
बिजली विभाग ने इस पूरे मामले में माढ़ोताल थाने को पत्र लिखकर अग्रिम कार्रवाई करने कहा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए दोषियों पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें। साथ ही विद्युत अनियमितताओं को लेकर विभागीय स्तर पर भी नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि उपकेंद्र में हुई घटना को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिल और विद्युत चोरी जैसी अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। अन्य उपभोक्ताओं को भी नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है।
बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित थे
कोतवाली थाना क्षेत्र के उखरी विद्युत उपकेंद्र में देर रात 15 से 20 अज्ञात लोग जबरन परिसर में घुस आए। वे बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित थे। आते उन्होंने कर्मचारी से मारपीट करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर गए। घटना के बाद क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली लगभग 20 मिनट तक ठप रही।
गेट कूदकर नियंत्रण कक्ष में घुस आए
शताब्दीपुरम निवासी नारायण प्रसाद कोष्टा (50), मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत हैं। वे रविवार की मध्यरात्रि 12 से सुबह 8 बजे सिटी सर्किल के उखरी 33/11 केवी उपकेंद्र में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मध्यरात्रि 12 बजे 15-20 लोग गेट कूदकर नियंत्रण कक्ष में घुस आए।

विजय नगर डिवीजन कार्यालय की ओर भाग निकले
इसके बाद आरोपियों ने कंट्रोल पैनल का हैंडल घुमाकर जबलपुर-2 फीडर बंद कर दिया, जिससे चारों फीडरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। घटना के बाद आरोपित पास में स्थित विजय नगर डिवीजन कार्यालय की ओर भाग निकले।
.jpg)
अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बहाल की गई
नारायण ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी और बाद में आपूर्ति बहाल की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

.jpg)