नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कोतवाली थाना में आभूषण निर्माण के नाम पर करीब एक किलो 90 ग्राम 780 मिलीग्राम सोना और पांच लाख रुपये हड़पने के आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
जेवर बनवाई के लिए पांच लाख रुपये नकद दिए थे
सराफा निवासी स्वजन अजय अग्रवाल और अंकित अग्रवाल पर विश्वास कर 22 नवंबर, 2024 को आभूषण निर्माण के लिए एक किलो 90 ग्राम 780 मिलीग्राम सोना एवं जेवर बनवाई के लिए पांच लाख रुपये नकद दिए थे।
पूर्व सैनिक व्यवसाय करते हैं
सिवनी जिला के लखनादौन निवासी श्यामलाल अग्रवाल (78) ने पुलिस को बताया कि वह नीलम आटोमोबाइल्स के नाम से व्यवसाय करते हैं और पूर्व सैनिक भी हैं।
11 माह 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं दिया
आरोपितों ने करीब तीन माह में जेवर तैयार कर देने का भरोसा दिलाया था। 11 माह 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो पिता-पुत्र ने जेवर लौटाए गए और न ही रकम वापस की गई।
संपर्क करने पर आरोपित टालमटोल करते रहे
इस दौरान कई बार मोबाइल और व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने पर आरोपित टालमटोल करते रहे। दो नवंबर 2025 को सराफा बाजार स्थित अंकित ज्वेलर्स पहुंचने पर अजय अग्रवाल ने साफ तौर पर सोना और रुपये लौटाने से इंकार कर दिया।
