शनिवार को उसका शव खंडहर क्वार्टर में फंदे पर लटा मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की …और पढ़ें

HighLights
- न्यून कंचनपुर में मकान में मिली थी पत्नी की लाश।
- एक दिन पहले किराए के मकान में मिला संकेत।
- पति के सुसाइड नोट से खुला पत्नी की मौत का राज
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आधारताल के न्यू कंचनपुर में एक दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिली महिला की हत्या उसके पति ने की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने वीकल फैक्ट्री (वीएफजे) के एक खंडहर क्वार्टर में जाकर आत्महत्या कर लिया।
शनिवार को उसका शव खंडहर क्वार्टर में फंदे पर लटा मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। शनिवार को मृतक मयंक सिंह और उसकी पत्नी नेहा सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रांझी थाना क्षेत्र के व्हीकल स्टेट सेक्टर-2 ग्राउंड के सामने स्थित एक खंडहर क्वार्टर में 40 वर्षीय युवक का शव फांसी पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जुगिया, बड़वारा जिला कटनी निवासी प्रताप सिंह चौहान (65) ने बताया कि उनका पुत्र मयंक सिंह चौहान उर्फ संदीप (40) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अधारताल के न्यू कंचनपुर क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह उनकी पोती सीमा सिंह, जो शोभापुर में रहती है, ने फोन पर जानकारी दी कि मयंक की पत्नी नेहा की मृत्यु हो गई है और मयंक घर से कहीं चला गया है।
सूचना मिलने पर प्रताप सिंह जबलपुर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि शोभापुर के पास स्थित एक खंडहर क्वार्टर में मयंक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने बिजली के तार के सहारे फांसी लगाई थी। रांझी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। मयंक की पत्नी कालीमठ निवासी नेहा सिंह का शव शुक्रवार की रात को न्यू कंचनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में मिला था।
जहां, पर दंपती साथ में रहते थे। नेहा का शव बरामद होने के बाद से पति मयंक सिंह लापता था। स्थानीय लोगों ने उसे शोभापुर की ओर रेवले पटरियों के पास जाते देखा था। आशंका है कि पत्नी की मौत के बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर हरी है।
