नईदुनिया डिजिअल डेस्क, जबलपुर। मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटा रहने वाला नर्सिंग स्टाफ मंगलवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा।
डीन कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर बैठेंगी
मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन, मप्र के बैनर तले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज की नर्सिंग आफिसर्स सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक डीन कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठेंगी।
600 से अधिक नर्सिंग आफिसर्स होंंगी शामिल
इस दौरान सांकेतिक रूप से कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा। प्रदर्शन में 600 से अधिक नर्सिंग आफिसर्स के शामिल होने की संभावना है।
कई बार पत्राचार के बावजूद ई ठोस निर्णय नहीं
एसोसिएशन का कहना है कि शासन स्तर पर कई बार पत्राचार और मांगों के निराकरण की मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल कर पूर्ण कामबंदी की जाएगी
यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगले महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर पूर्ण कामबंदी की जाएगी।
नर्सिंग स्टाफ की प्रमुख मांगें
नर्सिंग स्टाफ की प्रमुख मांगों में नर्सिंग आफिसर्स के रिक्त पदों पर नियुक्ति, लंबित कर्मचारी कोड जारी करना, चिकित्सा शिक्षकों की तर्ज पर सातवें वेतनमान का लाभ, तीन से चार समयमान वेतनमान की सुविधा तथा वर्ष 2011 में भर्ती नर्सिंग आफिसर्स को समयमान वेतनमान के एरियर का भुगतान शामिल है।
