सुनीता सिंह का मानना है कि यह सफर सिर्फ ऊंचाइयों को छूने का नहीं, बल्कि हर चढ़ाई के साथ खुद को और मजबूत बनाने, चुनौतियों से सीखने और अगले शिखर के लिए …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। संस्कारधानी की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर करीब 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर संस्कारधानी और प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया।सुनीता सिंह जबलपुर के विजय नगर की निवासी हैं और उन्होंने शासकीय स्वशासी विज्ञान महाविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है।
15 अगस्त 2026 को सुबह 9:16 बजे फहराया
सुश्री सिंह ने 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:16 बजे इस चोटी पर तिरंगा फहराया। सुनीता सिंह भोपाल स्थित स्टेट बैंक मुख्यालय में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) के पद पर कार्यरत हैं इसलिए उन्होंने स्टेट बैंक का ध्वज भी फहराया।
मनाली-लेह राजमार्ग पर बरालाचा ला दर्रे के पास लाहौल-स्पीति घाटी
माउंट युनाम भारत में मनाली-लेह राजमार्ग पर बरालाचा ला दर्रे के पास लाहौल-स्पीति घाटी में स्थित है। यह शिखर अपने पथरीली संरचना, सीधी चढ़ाई और बर्फ के कारण इसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है। खास बात यह है कि सुनीता सिंह 56 साल की हैं और इस उम्र में पर्वतारोहण वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
देश के दुर्गम क्षेत्रों में भी बैंक की उपस्थिति दर्शाई
इस अवसर पर सुश्री सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उन्होंने साहस, सेवा और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को समर्पित की है, जो एसबीआई की पहचान हैं। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में और देश के दुर्गम क्षेत्रों में भी बैंक की उपस्थिति को दर्शाने के लिए किया गया।
